Sunday, 23 August 2026
प्रसिद्ध समाज सेवक व आप के सीनियर नेता जिम्मी कालिया को मिली नई जिम्मेदारी

प्रसिद्ध समाज सेवक व आप के सीनियर नेता जिम्मी कालिया को मिली नई जिम्मेदारी

प्रसिद्ध समाज सेवक व आप के सीनियर नेता जिम्मी कालिया को मिली नई जिम्मेदारी

आप सरकार ने जेनको के वाइस चेयरमैन किया नियुक्त 

जालन्धर  - एस एन एन 

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता व प्रसिद्ध समाज सेवक जिम्मी कालिया को आप सरकार ने जेनको (पावर जनरेटिंग कम्पनी) का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जिम्मी कालिया की नई नियुक्ति को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं  व उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

 जिम्मी कालिया काफी लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। अब उन्हें जेनको में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद इसे जालंधर की सियासत में भी अहम नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।

 जिम्म्मी कालिया ने  नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व व हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

गौर हो कि जिम्मी कालिया पहले भाजपा के साथ जुड़े हुए थे व मनोरंजन कालिया के खास माने जाते थे। उसके बाद जिम्मी कालिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली और 2017 में केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रजिन्द्र बेरी को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।  उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और आप प्रत्याशी रमन अरोड़ा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर उन्हें विजयी बनाने में सक्रिय भूमिका अदा की।

Published on: 23 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111