Wednesday, 7 October 2026
पंजाब ट्रेन के नीचे आने से युवक व युवती की मौके पर मौत

पंजाब ट्रेन के नीचे आने से युवक व युवती की मौके पर मौत

पंजाब ट्रेन के नीचे आने से युवक व युवती की मौके पर मौत 

शवों को कब्जे में लिया - जी आर पी ने किया केस दर्ज 

चंडीगढ़ - बी बी आई टी न्यूज

 रामदरबार इलाके में देर रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जी आर पी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिवार-दोस्तों से पूछताछ के जरिए घटना की वजह तलाश रही है। मृतकों की पहचान मौलीजागरां निवासी आशीष और हल्लोमाजरा निवासी प्रिया के रूप में हुई है। दोनों चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। रात में ही फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि रामदरबार इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच की। चूंकि मामला रेलवे ट्रैक से जुड़ा था, इसलिए शुरुआती जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी जी आर पी को सौंप दी गई।

पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, दोनों के बीच रिश्ते की प्रकृति और मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार और करीबी लोगों से पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों रेलवे ट्रैक तक क्यों पहुंचे और उनकी मौत की असल वजह क्या थी।

पुलिस मृतकों के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111