Wednesday, 7 October 2026
आम आदमी पार्टी के सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

आम आदमी पार्टी के सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

आम आदमी पार्टी के सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

सरपंच की दिल में गोली लगने से हूई मौत

50 लाख की फिरौती मांगी व जान से मारने की मिली थी धमकी - पत्नी परवीन 

तरनतारन– बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

आम आदमी पार्टी  के एक सरपंच की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह पट्‌टी हलके के तूत बस स्टैंड पर खड़े हुए थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और हमलावर मौके से फरार हो गए।

सरपंच अपनी इनोवा गाड़ी में सवार थे। उनके साथ मौजूद उनके ड्राइवर को भी गोली के छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज चल रहा है।  ड्राइवर ने बताया कि बाइक पर दो लोग आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां सरपंच को लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने फटाफट सरपंच को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 उनकी पत्नी का कहना है कि उमसे 50 लाख रुपए फिरौती मांगी जा रही है। इसे लेकर कई बार धमकी मिल चुकी थी। पुलिस अब हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के डीएसपी शेर सिंह ने बताया है कि तूत गांव के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन को गोलियां मारी गई हैं। उनके साथ मौजूद उनके साथी ड्राइवर चमकौर सिंह को भी गोलियों के छर्रे लगे, जिससे वह भी घायल हुआ है।

चमकौर सिंह ने पुलिस को बताया है कि सरपंच अश्वनी कुमार अपनी इनोवा कार (PB08CU-5445) में सवार होकर एक किराना दुकान स्टोर से निकल कर अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। उनकी आढ़त की दुकान दाना मंडी तूत में है। इसी दौरान बाइक पर सवार 2 लोग आए। उन्होंने फायरिंग कर दी।

घायल चमकौर सिंह का कहना है कि हमलावर अपना चेहरा ढके हुए थे, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसे गाड़ी के शीशे टूट गए और सरपंच को 3 गोलियां लगीं। जबकि, हमलावर वहां से बाइक लेकर भाग गए।

चमकौर ने बताया कि सरपंच के साथ वह भी मौजूद थे, इसलिए उसे गोलियों के छर्रे लगे। इससे वह खुद भी लहूलुहान हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी और अपनी गाड़ी से सरपंच और चमकौर को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, सरपंच की पत्नी परवीन कुमारी ने बताया कि उनके परिवार को कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि सरपंच से 50 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी जा रही थी। परवीन कुमारी ने बताया कि ये धमकियां कोई गैंग दे रहा था। इस बारे में उन्होंने पति अश्वनी कुमार से पूछा भी था, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, सरपंच अश्वनी कुमार को धमकी देने वालों की जानकारी थी।

डीएसपी के मुताबिक, सरपंच के दो गोलियां इधर-उधर लगीं, लेकिन एक गोली सीधी दिल पर आकर लगी, जिससे सरपंच की मौत हो गई। गोलियां लगने से खून काफी बह गया था। उन्होंने बताया कि अश्वनी कुमार आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता थे। जबकि चमकौर सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111