Tuesday, 6 October 2026
सीएमओ भ्रष्टाचारियों का अड्डा

सीएमओ भ्रष्टाचारियों का अड्डा

सीएमओ भ्रष्टाचारियों का अड्डा

आप की कथित कट्टर ईमानदारी हूई बेनकाब - सरीन

जालन्धर  - एस एन एन

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका है और मुख्यमंत्री भगवंत मान भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर घुम्मण और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार आज खुद सवालों के घेरे में खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों और पारदर्शी शासन के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी तथा भ्रष्टाचार के हर मामले को जनता के सामने लाने का कार्य करेगी।

Published on: 06 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111