प्रभात फेरी के माध्यम से भक्तों ने दिया भक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश : राकेश राठौर
जालंधर - एस एन एन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जय मां चिंतपूर्णी सेवा सोसायटी, बाबा बुड्ढा जी एन्क्लेव, दकोहा द्वारा आयोजित भव्य प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश सचिव अमरजीत अमरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, मंडल अध्यक्ष इंजीनियर चंदन रखेजा, मुनीश नड्डा, तरुणा, रमेश वर्मा, हेमराज, पवन कुमार, राजेंद्र शर्मा, भूपिंदर अनु, जरनैल सिंह दीपला एवं डिंपल कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सचिन डायमंड शर्मा, डॉ. कुलबीर बन्याल, राकेश मरवाहा, संजय गुप्ता, दर्शन जी, बूटा सिंह, दिनेश खुराना, समीर शर्मा, संजीव चावला तथा संजीव मेहता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भक्तिमय वातावरण में निकली इस प्रभात फेरी ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण भक्ति से जोड़ते हुए सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया।