Tuesday, 14 July 2026
पंजाब सरकार विरुद्ध किसानों का धरना-प्रदर्शन  ●  पंजाब के टोल प्लाजा हुए फ्री

पंजाब सरकार विरुद्ध किसानों का धरना-प्रदर्शन ● पंजाब के टोल प्लाजा हुए फ्री

पंजाब सरकार विरुद्ध किसानों का धरना-प्रदर्शन ● पंजाब के टोल प्लाजा हुए फ्री 

फतेहगढ़ साहिब :' एस एन एन 

फतेहगढ़ साहिब में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। किसानों ने राज्यभर के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें आम जनता के लिए टोल फ्री करवा दिया।

लुधियाना - लाडोवाल टोल प्लाजा, जो पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में गिना जाता है, वहां भी किसानों ने धरना दिया और वाहन चालकों को बिना टोल शुल्क के गुजरने दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

इस विरोध प्रदर्शन का ऐलान पहले ही गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिकी) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किया था।

किसानों ने जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामलों में भी न्याय की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित इन मुद्दों पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए

Published on: 14 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111