पंजाब सरकार हर मोर्च पर विफल -अनिल सच्चर
शहर में जगह जगह लगे कूड़े-करकट के अबार, बिमारी फैलने का डर
जालन्धर - एस एन एन
जालन्धर नगर निगम मे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चिंतित होते हुए भाजपा पंजाब के पूर्व सचिव अनिल सच्चर ने कहा है कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था का काफी बुरा हाल है। शहर की हर गली, मुहल्ला और चौराहों पर हर तरफ गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे है।
श्री सच्चर ने कहा कि आजकल वैसे भी बरसात का मौसम है और शहर में चारों तरफ कूड़े-करकट के अम्बार लगे हुए है। ऐसे में यदि नगर निगम जालन्धर ने कूड़े-करकट के ढेरों को नहीं उठाया तो बिमारी फैलने का खतरा है।
शहर की सडकों पर कूड़े-करकट चारो तरफ फैला होने के कारण और रास्ते तक बंद हो चुके है और लोगो का सडकों पर आवागमन तक मुशकिल हो गया है। श्री सच्चर ने कहा कि सरकार को हस्तक्षेप करके सफाई कर्मचारियों की जायज मांगे मांग कर हड़ताल को तुरंत खत्म करवाया जाए ताकि गंदगी और बीमारी से बचा जा सके।