पंजाब पुलिस को ड्रग व हथियारों की तस्करी को लेकर मिली कामयाबी
2 किलो 446 ग्राम हेरोइन, एक 30बोर पिस्तौल व एक 32 बोर रिवाल्वर सहित 10 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने तीन आरोपी किये गिरफ्तार
गुरदासपुर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
गुरदासपुर पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों में छापेमारी के दौरान 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर व एक 32 बोर की रिवॉल्वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर की पिस्तौल, एक 32 बोर की रिवॉल्वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बहरामपुर पुलिस स्टेशन के तहत एक मामले में पाकिस्तान से सीमा पार लाई गई 2 किलो 184 ग्राम हेरोइन और एक .30 बोर की पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान सिंह उर्फ सोनू पिता राजन सिंह, निवासी मलूक चक डोरंगला के तौर पर हुई है, जो ट्रक ड्राइवर का काम करता है। वहीं दूसरे मामले में धारीवाल पुलिस ने 262 ग्राम हेरोइन, ड्रग्स से कमाए गए 5000 रुपये, एक 32 बोर की रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और दो युवकों को पकड़ा है। जिसकी पहचान दलबीर सिंह पिता गुरमीत सिंह और नीतीश कुमार पिता अश्वनी कुमार के तौर पर हुई है। नीतीश कुमार सब्जी की रेहड़ी चलाने का काम करता है।