Thursday, 16 July 2026
ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल  डा॰ हरप्रीत सिंह को (यूके) की संसद में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल डा॰ हरप्रीत सिंह को (यूके) की संसद में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल

डा॰ हरप्रीत सिंह को (यूके) की संसद में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित 

जालन्धर  :- एस एन एन 

भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें ऑर्थोपेडिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, चिकित्सा उत्कृष्टता रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा प्रदान करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गरिमामय समारोह में ब्रिटिश संसद के सदस्य, विभिन्न देशों के चिकित्सा विशेषज्ञ, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल की पूरी टीम, उनके सहयोगियों, मरीजों तथा भारत के चिकित्सा समुदाय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और मानव सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. हरप्रीत सिंह को इस ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल अस्पताल, बल्कि जालंधर, पंजाब और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है। 

डॉ. हरप्रीत सिंह को प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान ऑर्थोपेडिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उनकी चिकित्सा उत्कृष्टता, समर्पण और मानव सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक स्तर पर मिला गौरवपूर्ण सम्मान है, जिसने भारत का नाम विश्व मंच पर और अधिक गौरवान्वित किया है।

Published on: 15 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111