Sunday, 30 August 2026
जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर में 140 से अधिक स्थानों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर  - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता और उपप्रधान भूपिंदर कुमार, दविंदर भारद्वाज, मनीष विज और महामंत्री राजेश कपूर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का जालंधर शहर में सेंट्रल विधानसभा के 40, नॉर्थ और वेस्ट मे 50- 50 स्थानों पर विधानसभाओ के 140 से अधिक स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू तथा जोनल प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, विशेष रूप से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला ऐसा मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर में 140 से अधिक केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है।

प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। यह कार्यक्रम देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई इबारत लिखी जा रही है, जबकि दूसरी ओर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है तथा भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कार्य कर रहा है।

जालंधर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल टीमों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Published on: 30 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111