फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति मेवा सिंह की कृपाण से गला काटकर हत्या
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोपी था मेवा सिंह
जेल से कुछ दिनों के लिए रिहा होकर आया था मेवा सिंह
फतेहगढ़ साहिब - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब से इस समय की बड़ी खबर यह है कि फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की कृपाण से गला काटकर हत्या कर दी गई है जिसके चलते इलाके में सनसनी व दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने कृपाण से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गय और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूल जुटा रही है।
वहीं मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो 2020 में मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी।
जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने में केस दर्ज कराया गया था।