बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा ट्रक पकड़ा
ट्रक पर ऑन आर्मी डयंटी लिखा हुआ था
जालंधर - एस एन एन
बीएसएफ चौक पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिंदा गायों से भरे एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक के अंदर करीब 20 गायें भरी हुई थीं। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी गायों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरक्षक राजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें उनके एक परिचित, जो शिवसेना से जुड़े हुए हैं। उनका फोन आया कि अमृतसर की तरफ से एक ट्रक में बड़ी संख्या में गायों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ सतर्क हो गए और ट्रक की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि ढिलवां टोल प्लाजा के पास उन्हें संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया। ट्रक पर ऑन आर्मी डयंटी लिखा हुआ था, जिससे पहली नजर में किसी को भी शक नहीं हो सकता था। हालांकि, पहले से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने अपने साथी को ट्रक का नंबर मिलान करने के लिए भेजा। नंबर की पुष्टि होने के बाद कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। गायों से भरे ट्रक को रोक कर पुलिस के हवाले कर दिया।