Sunday, 23 August 2026
पति द्वारा पत्नी को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश   नेहा अस्पताल भर्ती, जिन्दगी व मौत से झूज़ रही है

पति द्वारा पत्नी को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश  नेहा अस्पताल भर्ती, जिन्दगी व मौत से झूज़ रही है

पति द्वारा पत्नी को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश  अस्पताल भर्ती - जिन्दगी व मौत से झूज़ रही है नेहा

पुलिस केस दर्ज, पति व सास उसकी 6 वर्षीय बेटी लेकर फरार 

जालंधर (करतारपुर) - एस एन एन 

करतारपुर थाने के अंतर्गत पति ने अपनी पत्नी नेहा को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की फोर्टिस अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने महिला को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। पुलिस ने मामले में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि नेहा का पति उमंग व सास फरार बताई जा रही है।

नेहा ने आरोप लगाया कि उसके पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर नाम की लड़की के साथ अवैध संबंध थे, जिसका उसे पता चल गया था। इसी बात को लेकर पति और सास ने मिलकर उसे जबरन हार्पिक पिला दिया।

आरोपी पति और सास उसकी 6 साल की बेटी को लेकर भाग गए। पीड़िता की पहचान करतारपुर में रहने वाले उमंग बस्सी की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का मायका धूरी में है। उसके परिजन की शिकायत के बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। अस्पताल में भर्ती नेहा बस्सी की नाजुक हालत को देखते ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए उसने जज के सामने लिखकर अपनी पूरी आपबीती बताई।

पीड़िता के भाई अमरीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी 7 साल पहले हुई थी और उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी दी गई। अमरीश ने पुलिस पर ढील बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में ही घूम रहा था और बाद में अपनी मां व 6 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।

Published on: 23 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111