पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
शादी के दो महीने बाद ही पत्नी ने पति पत्नी के रिश्ते को किया शर्मसार
पति का आरोप पत्नी उसे नींद की गोलियां खिला सुला देती थी
झांसी - बी बी आई टी न्यूज
चिरगांव थाना क्षेत्र के तालाबपुरा गांव निवासी एक पति ने शादी के करीब दो महीने बाद अपनी ही पत्नी को अपने ही बैडरूम में उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। जोकि उस समय दोनों ही आपत्तिजनक हालत में थे। पति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध एस एस पी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।
युवक ने बताया कि उसकी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे लगातार थकान, चक्कर और नींद आने की शिकायत रहने लगी। पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और उसके सोने के बाद मोबाइल पर किसी युवक से बातचीत करती थी।
पति ने बताया कि पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उसे कथित प्रेम संबंध की जानकारी हुई। इसी बीच 19 अगस्त को घर से जेवर गायब होने की बात भी सामने आई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मामा के घायल होने पर वह झांसी मामा का हाल जानने गया था। उसी दिन दोपहर करीब दो बजे जब वह चिरगांव स्थित अपने घर लौटा तो उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पति का दावा है कि उसने दोनों का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया तथा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया।
इसके बाद पति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी बलिराज शाही के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।