Sunday, 12 July 2026
पुलिस कमीश्नर द्वारा पुलिस नाकों पर औचक चैकिंग

पुलिस कमीश्नर द्वारा पुलिस नाकों पर औचक चैकिंग

पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ ड्यूटी करने के दिये निर्देश 

जालन्धर - एस एन एन 

महानगर में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के  उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात विभिन्न पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण किया। जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी, और सतर्कता और वाहनों की जांच प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की गहन जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित निगरानी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर शहर के विभिन्न पुलिस नाकों का निरीक्षण करते रहते हैं और इसी क्रम में उन्होंने स्वयं भी कई नाकों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि रात के समय शहर में लगभग 250 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न नाकों पर तैनात रहते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, अपराधों की रोकथाम करना तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखना है।

Published on: 12 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111