Sunday, 23 August 2026
नेहा ने अस्पताल में दम तोड़ा,पति व सास की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापामारी

नेहा ने अस्पताल में दम तोड़ा,पति व सास की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापामारी

करतारपुर पति द्वारा पत्नी को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश 

नेहा ने अस्पताल में दम तोड़ा,पति व सास की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापामारी 

करतारपुर  - एस एन एन

करतारपुर थाने के अंतर्गत पति उमंग द्वारा अपनी पत्नी नेहा  को हार्पिक पिलाकर मारने की गत दिवस कोशिश करने का  मामला अब तूल पकड़ चुका है और पुलिस द्वारा नेहा के पति व उसकी सास को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू  कर रही है। जबकि उक्त महिला का फोर्टिस अस्पताल में ईलाज चल रहा था और अब महिला ने दम तोड़ दिया है।

बताया जा रहा है कि नेहा के पति उमंग बस्सी के सतनाम कौर से अवैध संबंध थे और उसका नेहा ने विरोध किया था। विरोध करने पर नेहा के पति व उसकी सास ने नेहा को जबरदस्ती हार्पिक पिला दी और उसे गम्भीर हालात में फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया गया था। 

नेहा की हालत काफी नाजुक व गम्भीर थी और वह जिन्दगी व मौत की जंग में वह हार गई है।  कल माननीय न्यायाधीश ने नेहा के अस्पताल आकर ब्यान लेने की कोशिश की थी,लेकिन वह बोल पाने में असमर्थ होने के कारण लिखित रूप से उसने अपने ब्यान दर्ज करवाए थे और पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया था।

Published on: 23 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111