मध्य प्रदेश - दतिया उपचुनाव
मध्य प्रदेश में शिवसेना का बड़ा दांव
भाजपा से टिकट कटते ही नरोत्तम मिश्रा के पास आया बड़ा ऑफर
मध्य प्रदेश - दतिया :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मध्यप्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भाजपा के भीतर मौजूद अंतर्कलह खुलकर सामने आई है। इसी राजनीतिक परिस्थिति का लाभ उठाने की कोशिश में उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बड़ा दांव खेलते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव (टिकट ऑफर) दिया है।
हालांकि, इस संबंध में डॉ. नरोत्तम मिश्रा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई हैं।
यदि डॉ. नरोत्तम मिश्रा इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो दतिया उपचुनाव का मुकाबला और अधिक रोचक तथा बहुकोणीय हो सकता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में और भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।