Saturday, 22 August 2026
जालन्धर से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

जालन्धर से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

जालन्धर से वाराणसी के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

जालन्धर  - एस एन एन 

पंजाब को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि यह वंदे भारत ट्रेन स्लीपर होगी और इसका संचालन बनारस से जालंधर के बीच किया जाएगा। रेल सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन को सप्ताह के सातों दिन चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के रास्ते इसे चलाने पर विचार किया जा रहा है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

जानकारी के मुताबिक, रेल प्रशासन वाराणसी से जालंधर के बीच एक नई वंदे भारत ट्रेन चलने पर विचार कर रहा है। यह ट्रेन बाकी बंदे भारत से अलग होगी और इसमें स्लीपर की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, ट्रेन के संचालन की तिथि और अंतिम रूट को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। रेलवे के संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी पूरी करने के निर्देश मिले हैं, जिसके बाद युद्ध स्तर पर इसे चलाने को लेकर कवायद की जा रही है। बता दें कि फिलहाल दिल्ली जाने के लिए दो वन्दे भारत ट्रेनों का वाराणसी से संचालन किया जाता है, लेकिन अभी तक जालंधर के लिए वंदे भारत ट्रेन नहीं चलाई जा रही थी।

Published on: 07 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111