होशियारपुर शोरूम के बाहर से पिकअप वैन चोरी
होशियारपुर - एस एन एन
होशियारपुर - भरवाई रोडपर स्थित एक शोरूम के बाहर से पिकअप वैन चोरी हो जाने का समाचार है। जिसका खुलासा सीसीटीवी कैमरों से हुआ। बताया जा रहा है कि 4-5 आरोपी सी टी होंडा कार में आते है और पिकअप वैन को चोरी कर अपने साथ ले जाते है।
शोरूमी के मालिक पिड़ित शाम टंडन ने बताया कि उन्होंने पिकअप रात को शोरूम के बाहर खड़ी करके घर चले गए थे। सुबह आकर देखा तो पिकअप नहीं थी। इस दौरान सीसीटीवी चेक किए तो देखा कि कोई पिकअप चोरी करके ले गया है। घटना रात 1 बजे के करीब की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी होंडा सिटी में सवार थे। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद करवाई जाए।