Sunday, 23 August 2026
बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

बरेली - बी बी आई  टी न्यूज 

पूर्वोत्तर के महाप्रबंधक एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), लखनऊ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं मंडल के शाखाधिकारियों के साथ इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, स्टेशन भवनों, रेल यार्ड, रेलपथ, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई), पुलों एवं समपार फाटकों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रेल परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति, निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, संरचनात्मक मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलपथ एवं अन्य रेल परिसंपत्तियों का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संरचनाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

उन्होंने निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष बल दिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और रेल परिसंपत्तियों को बेहतर स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलखंड की सुरक्षा, संरचनात्मक गुणवत्ता तथा रेल परिसंपत्तियों के अनुरक्षण की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन कर यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करना रहा।

Published on: 23 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111