बीएमएस फैशन शोरूम फायरिंग केस
आरोपी मुठभेड़ में घायल और अस्पताल में भर्ती
जालंधर :- एस एन एन
कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच जमशेर में मुठभेड़ हो गई और इस दौरान पुलिस की क्रॉस फायरिंग में एक वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी कुछ दिन पहले बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को वांछित था।
जानकारी के अनुसार, बीएमएस फैशन शोरूम पर हुई फायरिंग के बाद जांच में सामने आया था कि शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी थी और घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि वारदात का मास्टरमाइंड बिल्ला फरार चल रहा था।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी बिल्ला जमशेर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के बादु पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने वहां से भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, और पुलिस ने भी जवाब में कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान बिल्ला घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बीएमएस फैशन में हुई फायरिंग मामले में एक दोषी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन दूसरा आरोपी नवल उर्फ बिल्ला फरार चल रहा था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल व एक पिस्टल बरामद किया गया है।
आरोपी ने उसी पिस्टल के साथ पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाबी फायरिंग में इसकी टांग पर गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। डीसीपी ने नौजवानों को यह भी अपील की है कोई भी नौजवान ऐसे विदेशों में बैठे ऐसे लोगों से दूर रहे जो नौजवानों को लालच देकर उनका भविष्य खराब कर रहे है।