Sunday, 23 August 2026
21 वर्षीय महकप्रीत ने किया सुसाइड   परिवार ने कहा बेटी अचानक बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई

21 वर्षीय महकप्रीत ने किया सुसाइड  परिवार ने कहा बेटी अचानक बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई

21 वर्षीय महकप्रीत ने किया सुसाइड 

परिवार ने कहा बेटी अचानक बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई 

जालंधर - एस एन एन 

जालंधर हाइट्स में एक लड़की के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना पर मिलने पर मौके पर पहूंची। थाना सदर पुलिस ने शव को कबजे में लेकर  सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस को  परिवार ने बताया कि बेटी अचानक से बिल्डिंग से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान महकप्रीत (21) के रूप में हुई है। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महकप्रीत कौर बीए फाइनल की छात्रा थी। वह सुबह टहलते हुए बिल्डिंग की बाल्कनी की ओर से नीचे गिर गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। 

थाना सदर केकेएस एच ओ सुरेंदर सूरी ने बताया कि परिवार के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चलता है कि बच्ची ने छलांग लगाकर सुसाइड किया है।

लेकिन परिवार का कहना है कि बेटी डिप्रेशन में थी और उसकी दवा चल रही थी, हालांकि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल की जांच पर मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए डेडबॉडी को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

Published on: 23 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111