Thursday, 27 August 2026
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश, दो लोगों की मौत 

कानपुर- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

कानपुर में ट्रेनि‍ंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो  जाने की खबर है गंगा बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस कम‍िश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्‍ट्रक्‍टर सच‍िन भाट‍िया और ट्रेनी पायलट अभि‍षेक पुजारी थे। सच‍िन गुजरात के रहने वाले है और अभि‍षेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है,उन्‍होंने बताया क‍ि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई।

पुलिस कम‍िििश्नर ने बताया क‍ि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी।

Published on: 27 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111