सरकारी कर्मचारियों की डीए समेत सभी मांगें जल्द पूरी करे पंजाब सरकार - अमरजीत अमरी
जालंधर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) तथा अन्य वित्तीय लाभों/बकाया राशि को जारी करने की मांग को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं ने पंजाब सरकार से अपील की है कि सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करे।
बैठक में भाजपा पंजाब के सचिव अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके वैधानिक एवं स्वीकृत वित्तीय लाभ समय पर मिलना उनका अधिकार है। कर्मचारियों को लंबित डीए तथा अन्य बकाया वित्तीय लाभ शीघ्र जारी किए जाएं।
पार्षद राजीव ढींगरा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी लंबे समय से अपने जायज़ वित्तीय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पार्षद पति एवं भाजपा नेता एडवोकेट अमित सिंह संधू ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना शासन की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप सभी पात्र कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनका बकाया भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र किया जाए।
भगवंत प्रभाकर ने कहा कि कर्मचारियों ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण सम्मान करते हुए लंबित डीए, एरियर एवं अन्य देय वित्तीय लाभों को बिना अनावश्यक देरी के जारी किया जाए।