Wednesday, 8 July 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में दुरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया तथा उन्हें औपचारिक रूप से फ्लैग-ऑफ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने दुरंड कप से जुड़े सभी वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों तथा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया है।

राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस वर्ष दुरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी के लिए कुछ नई टीमें भी भाग ले रही हैं, जिनमें श्रीलंका की एक टीम भी शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीमों की भागीदारी से यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता और अधिक लोकप्रिय बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों एवं खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह उत्कृष्टता, एकता और खेल भावना का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी अपने-अपने देशों में फुटबॉल की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों और टीमों के दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं, जो उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं। फुटबॉल लोगों को एकजुट करता है और खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन दुनिया भर के खेल प्रेमियों को प्रेरित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक फुटबॉल मंच पर भारत को अपनी मजबूत पहचान स्थापित करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दुरंड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देश में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि खेल भावना का महत्व केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है। यह हमें समानता, सहयोग तथा कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने की प्रेरणा देती है। भारत वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार फुटबॉल खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के लिए एक-दूसरे का साथ देते हैं, उसी प्रकार देशवासी भी एकजुट होकर विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

Published on: 08 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111