Wednesday, 8 July 2026
प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट के निधन   खेल जगत में शौक की लहर

प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट के निधन  खेल जगत में शौक की लहर

प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट के निधन 

खेल जगत में शौक की लहर

मोगा - एस एन एन

मोगा जिले के धुरकोट रानासिंह गांव के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी गोपी धुरकोट के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपी धुरकोट रानासिंह पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां वे जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

गोपी धुरकोट अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा, शानदार प्रदर्शन और खेल भावना के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कबड्डी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अनेक युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

उनके निधन पर खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Published on: 08 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111