पंजाब की राजनिति में भाजपा को झटका
पूर्व भाजपा विधायक बलविंदर लाडी आप में शामिल
श्री हरगोबिंदपुर - एस एन एन
पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक उलटफेर होना शुरू हो चुका है। पंजाब भाजपा को उस समय काफी भारी झटका जब श्री हरगोबिंदपुर से भाजपा के पूर्व विधायक बलविंदर लाडी ने भाजपा को अलविदा कह कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हे आप के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लाडी का सम्मान करते हुए आप में शामिल कर पार्टी को मजबूत किया है।
आम आदमी पार्टी पंजाब मे पुन: सत्ता में आने के लिए कोई भी ऐसा दाव छोड़ना नहीं चाहती कि पंजाब की सत्ता उसके हाथ से निकल जाए। फ्री बिजली पानी हो या फिर महिलाओ को 1000 - 1500 रू॰ मासिक सहायता देने वाली योजना।
आम आदमी पार्टी को पता है कि यदि पंजाब की सत्ता उनके हाथ से निकल गई और पंजाब की सत्ता भाजपा के पास आ गई तो आप का भी वही हाल होने वाला है जो हाल पश्चिम बंगाल में त्रिमूल कांग्रेस का हुआ है।