Monday, 13 July 2026
पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे की बढ़ी मुश्किलें महिला नेता से बदसलूकी के मामले में कोर्ट ने भेजा समन

पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे की बढ़ी मुश्किलें महिला नेता से बदसलूकी के मामले में कोर्ट ने भेजा समन

पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे की बढ़ी मुश्किलें महिला नेता से बदसलूकी के मामले में कोर्ट ने भेजा समन

पटियाला :- बिग बॉस इण्डिया टूडे डेस्क

आप की पूर्व जिला अध्यक्ष श्वेता जिंदल के गंभीर आरोपों के बाद कोर्ट ने पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे को समन जारी कर पेश होने को कहा है।

 मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, मेरे साथ बार-बार बदतमीजी की और मुंह खोलने पर मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी' आम आदमी पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष श्वेता जिंदल के इन गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों के बाद पंजाब की सियासत में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में एक्शन लेते हुए पटियाला कोर्ट ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे राहुल सैनी और तीन अन्य लोगों को समन जारी कर दिया है। पीड़ित महिला नेता का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब कोर्ट ने मंत्री और उनके बेटे सहित तीन अन्य लोगों को समन जारी करते हुए 20 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

अब सभी को 20 जुलाई को कोर्ट में पेश होना होगा और आरोपों का जवाब देना होगा। पुलिस ने पहले इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था, जिसके चलते महिला को खुद अदालत जाना पड़ा।पंजाब में विधानसभा चुनाव  नजदीक है। इससे पहले इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता द्वारा लगाए गए इन आरोपों से पंजाब कांग्रेस, अकाली दल समेत सभी पार्टियों में चर्चा छिड़ गई है। गौर हो कि मंत्री बलबीर सिंह सरकार में अहम पद पर हैं, ऐसे में ये मामले पार्टी की छवि पर भी असर डाल सकता है।

श्वेता जिंदल पहले आप की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि ये घटना काफी समय पहले हुई, लेकिन अब हिम्मत करके वह इस मामले में खुलकर बोल पाईं हैं।

महिला संगठन अब इस मामले में आवाज उठाने लगे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मंत्री बलबीर सिंह या उनके बेटे राहुल सैनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Published on: 13 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111