Saturday, 22 August 2026
पंजाब के मोहाली में शर्मसार करने वाली घटना  नाबालिग को उसी के घर आकर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाई और कमरे में बंद कर दिया

पंजाब के मोहाली में शर्मसार करने वाली घटना नाबालिग को उसी के घर आकर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाई और कमरे में बंद कर दिया

पंजाब के मोहाली में शर्मसार करने वाली घटना

नाबालिग को उसी के घर आकर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाई और कमरे में बंद कर दिया

नाबालिग का 80% शरीर झुलसा,पी जी आई रेफर 

मोहाली  - बी बी आई  टी न्यूज 

गुरु नानक कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला समाचार सामने आया है। जिससे इन्सानियत शर्मसार ही नहीं हूई बल्कि कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए है। नाबालिग से छेड़छाड़ करने का विरोध करने व पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का खमियाजा उस नाबालिग को भुगतना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ का विरोध करने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बदले की भावना से तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की पर सैनिटाइजर छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस हमले में नाबालिग 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसे बेहद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पीड़िता के पिता के अनुसार, मुख्य आरोपी युवक काफी समय से उनकी बेटी पर जबरन बातचीत करने का दबाव बना रहा था और रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था। करीब एक महीने पहले परिवार ने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी, कि उस समय आरोपी ने माफी मांग ली थी, लेकिन वह अंदर ही अंदर बदले की भावना रख रहा था। घटना वाले दिन सुबह करीब 11:30 बजे मुख्य आरोपी लड़की के घर पहुंचा और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की के चाचा ने विरोध किया और हाथापाई के बाद लड़की को उससे छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। जब लड़की के पिता व  चाचा अपने काम पर चले गए और लड़की घर में अकेली थी, तब मुख्य आरोपी अपने दो चचेरे भाइयों के साथ दोबारा घर में घुस आया। तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की को घेर लिया और मुख्य आरोपी ने उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कमरे को बाहर से ताला लगा दिया और वहां से फरार हो गए।

लड़की की चीखें सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक है। पड़ोसियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद ताला तोड़कर लड़की को बाहर निकाला गया। आग से लड़की का शरीर लगभग 80% झुलस चुका था,उसे तुरंत फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फेज-8बी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

Published on: 22 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111