मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव ● नरोत्तम मिश्रा हेकड़ी निकली और हथियार डाले
नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
'न मैं कभी नाराज था, न हूं और न ही नाराज होऊंगा' भाजपा में ही मेरा जन्म हुआ है और मैं मरूंगा भी भाजपा में - नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और मीडिया से बोले- 'न मैं कभी नाराज था, न हूं और न ही नाराज होऊंगा'।
मध्यप्रदेश के दतिया में होने वाले उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरु हुआ सियासी हंगामा अब शांत होता नजर आ रहा है। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवार से हुई मुलाकात के बाद दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में बातचीत हुई बताई जा रही है।
दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर भी पूर्ण विराम लगा। नरोत्तम मिश्रा ने साफ-साफ कहा कि 'भाजपा में ही मेरा जन्म हुआ है और मैं मरूंगा भी भाजपा में ही।' दतिया से पार्टी की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के बारे में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी अच्छे नेता हैं। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया में राजा और फकीर की लड़ाई है और निश्चित मानकर चलिए कि आशुतोष तिवारी चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से सीएम हाउस में मुलाकात की थी। इस दौरान सभी नेताओं के बीच विचार विमर्श व बातचीत हुई थी। इस मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने दतिया में हुए पदाधिकारियों के इस्तीफे को लेकर कहा था कि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
दतिया उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा, जबकि मतों की गणना 3 अगस्त 2026 को होगी। चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 को पूरी कर ली जाएगी।