मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव - घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
दतिया (मध्यप्रदेश) :- बी बी आई टी डेस्क
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घनश्याम सिंह दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। उधर भाजपा में भी टिकट वितरण को लेकर चल रही पार्टी विरोधी सुरों को विराम मिल चुका है। नरोत्तम मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को मिलने के बाद मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का समर्थन करना स्वीकार कर लिया है।