Monday, 13 July 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उज्जैन में बुलेट सवारी रही आकर्षण का केन्द्र बिन्दु

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उज्जैन में बुलेट सवारी रही आकर्षण का केन्द्र बिन्दु

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उज्जैन में बुलेट सवारी रही आकर्षण का केन्द्र बिन्दु

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 5017 करोड़ की लागत से बनने वाले जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे का किया भूमिपूजन 

मध्यप्रदेश (उज्जैन) :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन- नागदा के दौरे के दौरान सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के बीच अचानक बुलेट की सवारी करते नजर आए। उन्होने बड़े वाहनों के बजाय खुद मोटरसाइकिल पर निकलकर उन्होंने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के बाद सीएम मोहन यादव का यह अलग अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।  उज्जैन जिले के नागदा में ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 5017 करोड़ की लागत से बनने वाले जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे का भूमिपूजन किया। उन्होंने इसे मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और निवेश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताया। साथ ही उज्जैन-जावरा टू-लेन स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भी विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रयास कराने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के बावजूद मध्यप्रदेश लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा, क्योंकि 55 वर्षों तक कांग्रेस का विकास मॉडल गड़बड़ रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति फूट डालो और राज करो की रही, जिसका परिणाम आज उसे भुगतना पड़ रहा है।

Published on: 13 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111