Wednesday, 8 July 2026
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिले

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिले

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिले

गुरू नानक पुरा बी 67 ए रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज की जगह अंडरपाथ बनाने का दिया प्रस्ताव 

जालन्धर -बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जालन्धर छावनी रेलवे स्टेशन पर मिले। उन्होने गुरू नानक पुरा बी 67 ए पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का विरोध जताया व आग्रह किया कि गुरू नानक पुरा बी 67 ए पर बनने वाले ओ आर बी की जगह अंडरपाथ बनाया जाए।

रेलमंत्री को बताया कि यदि रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया तो 400 - 500 दुकानदारों का काम प्रभावित होगा और उनकी रोजी रोटी मुश्किल हो जायेगी। उन्हें बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज बनने से 4 -5000 इलाका निवासियों को भी इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला ,क्योंकि उन्हें भी ओ आर बी पर जाने के लिए करीब पौना किलोमीटर पीछे जाना पड़ेगा। जिस कारण इलाका निवासियों की रोजमर्रा की जिन्दगी पहले की जगह बद से बदतर हो जायेगी।

इस लिए रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को लेकर पुनर्विचार किया जाए और इसी जगह पर अंडरपाथ बनाया जाए। 

केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यदि 65 -70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का फायदा जनता को नहीं मिलने वाला और जनता नाराज है तो इस विषय पर पुनर्विचार जरूर किया जायेगा। उन्होने यह भी कहा कि मैं शीघ्र ही रेलवे टीम के साथ आपके इलाके में स्थिति का जायजा लेने के लिए आऊंगा और आपसे भी मिलूंगा ताकि बी 67 ए गुरू नानक पुरा रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का कोई संतोषजनक हल निकल सके। उन्होने यह भी आश्वासन दिया कि नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय सरकार जनहित में कार्य के लिए वचनबद्ध है,यदि जनता को राहत की जगह कोई आहत हो रही है तो उस कार्य के प्रति पुनर्विचार किया जा सकता है।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल में देव शर्मा, एडवोकेट जयपाल शर्मा, नरेन्द्र शर्मा बब्बू,ललित मेहता,संजीव हांडा, कुलदीप सिंह, पुनीत कक्कड़, वरूण शर्मा, विवेक शर्मा व अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू उपस्थित थे।

Published on: 08 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111