Saturday, 22 August 2026
एकता सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक का कार्यभार संभाला

एकता सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक का कार्यभार संभाला

एकता सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक का कार्यभार संभाला

लखनऊ  - बिग बॉस इण्डिय टूडे न्यूज 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने पंचायती राज विभाग में मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अपर निदेशक (प्रशासन), पंचायती राज उत्तर प्रदेश के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने के अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती एकता सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

श्रीमती एकता सिंह वर्ष 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्रीमती एकता सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने का आह्वान किया।

Published on: 22 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111