चीन में घूसखोर अफसर को मिली मौत की सजा
चीन/ नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे
चीन की एक अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में एक पूर्व अधिकारी को मौत की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, उसने करीब 30 साल तक अपने पद का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में रिश्वत ली। उन्होंने बताया कि दोषी अधिकारी ने रिश्वत के जरिए 325 मिलियन अमेरिकी डॉलर या करीब 3 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई थी। पूर्व अधिकारी की पहचान यांग यौलिन के रूप में हुई है जो चीन के पूर्वी तट पर स्थित जियांगसू प्रांत की राजधानी नानजिंग में आर्थिक विकास से जुड़ा हुआ है।