Thursday, 27 August 2026
बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज का लगाया लंगर

बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज का लगाया लंगर

बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, प्याज का लगाया लंगर

कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी - रजिन्द्र बेरी

जालन्धर - रमेश महेन्द्रू

देश और पंजाब में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की ओर से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसलीन सेठी की अध्यक्षता में केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर सरकारों को घेरा। चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों पर कटाक्ष करते हुए प्याज का लंगर लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रही है। सरकारें जनता को राहत देने के बजाय ऐसे मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई हैं। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

डा. जसलीन सेठी ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं के घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पहले चीनी और अब प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवार परेशान हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से महंगाई पर तुरंत नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्याज का लंगर लगाकर कांग्रेस ने सरकारों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जनता महंगाई से त्रस्त है और अब उसे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस राहत चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Published on: 27 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111