अटकलों का बाज़ार गर्म
आई बी के सेवानिवृत्त निदेशक तपन डेका को बनाया जा सकता है जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल
गृहमंत्री अमित शाह की तपन डेका की डिनर पार्टी बनी चर्चा
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के रिटायर्ड डायरेक्टर तपन डेका के लिए एक डिनर होस्ट किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि अमित शाह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस डिनर की तस्वीरें शेयर कीं और डेका की जमकर तारीफ की। आम तौर पर खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों की विदाई को इतना सार्वजनिक नहीं किया जाता।
इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तपन डेका को जल्द ही कोई बड़ा पोस्ट-रिटायरमेंट रोल मिल सकता है। चर्चा है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जहां फिलहाल मनोज सिन्हा उपराज्यपाल की भूमिका में हैं। अगर डेका वहां जाते हैं, तो मनोज सिन्हा की दिल्ली वापसी हो सकती है और उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।