प्रत्येक युवा की आँखों में झलकता आत्मविश्वास एक महान परिवर्तन का समय - चरण कमल
जीरकपुर :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के परिसर में प्रवेश करते ही मैंने उस असीम ऊर्जा का अनुभव किया, जो कल के भारत का निर्माण कर रही है। यहाँ प्रत्येक युवा की आँखों में झलकता आत्मविश्वास इस बात की घोषणा करता है कि एक महान परिवर्तन का समय आ पहुँचा है। यह प्रेरणादायक विचार चरण कमल ने छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होनें कहा कि यह स्वर्णिम युग है, जहाँ शिक्षा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि कौशल और सकारात्मक सोच का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। सक्रिय अधिगम और कार्य करते हुए सीखने के इस नवयुग में प्रत्येक विद्यार्थी अपनी असीम क्षमताओं को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त कर रहा है—जहाँ विचार और सृजन एकाकार होकर आगे बढ़ते हैं।
श्री कमल ने संस्थन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार द्वारा प्रदान किए गए इस अद्भुत आतिथ्य, असीम स्नेह और हृदयस्पर्शी सम्मान के लिए मैं अपनी अनंत कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। आइए, हम सब इस दृष्टि, संकल्प और अदम्य उत्साह के साथ एक उत्कृष्ट, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण हेतु एकजुट हों।