Sunday, 6 September 2026
समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था - इंस्पेक्टर डीपी उनादकट

समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था - इंस्पेक्टर डीपी उनादकट

प्रेमी ने की प्रेमिका की सरेआम हत्या- पिछले 7 वर्षों से थे लिव-इन रिलेशन में

समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था - इंस्पेक्टर डीपी उनादकट

अहमदाबाद - बी बी आई टी न्यूज 

गुजरात के भावनगर में पुलिस द्वारा एक हत्या के आरोपी की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आरोपी फैजल लखानी को उस बस स्टैंड पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले गई थी, जहां उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हत्या की थी।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रस्सियों से बांध रखा है और वे उसे सड़क पर घसीटते लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका काजल बरैया और आरोपी फैजल पिछले 7 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। फैजल एक आदतन अपराधी है, जिस पर लूटपाट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जब वह जेल से बाहर आया, तो उसे भनक लगी कि काजल का उसके किसी परिचित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इसी बात से नाराज होकर फैजल ने काजल और रवि पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस मारपीट में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत भावनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार कर लिया था।

सरेआम पिटाई के इस मामले में नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस के रवैये को सही ठहराया है। उनका तर्क है कि आरोपी ने महिला पर खुलेआम और बेहद बर्बर तरीके से हत्या किया था।

इस घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे थे कि अपराधी बेखौफ महिलाओं को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, समाज में पुलिस का इकबाल कायम रखने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था।

Published on: 06 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111