Wednesday, 22 July 2026
रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा जी.एन.डी.यू. कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान

रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा जी.एन.डी.यू. कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान

रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा जी.एन.डी.यू. कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान

जालंधर - एस एन एन

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब (जालंधर वेस्ट) द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड में वृक्षारोपण अभियान के तहत सदाबहार पौधे लगाए गए एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया गया।

समारोह में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नवजोत ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा मानव जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें।

यह अभियान रोटरी क्लब के मुख्य क्लब सलाहकार एवं डी.आर.एफ.सी. रोटेरियन डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर के मार्गदर्शन में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन तरसेम सिंह तथा सचिव रोटेरियन हरबिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रोटेरियन इंजी. कुलदीप सिंह, संदीप शर्मा, राज कुमार, चेतन कपूर और चरणबीर सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कॉलेज के अध्यापक डॉ. आशीष अरोड़ा, डॉ. संजीव अरोड़ा, डॉ. सोनिया कुंदरा, डॉ. मनदीप कौर, डॉ. परविंदर कौर ढिल्लों और डॉ. नेहा कालड़ा ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्ष लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समारोह के अंत में सभी ने प्रतिवर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने का संकल्प लिया।

Published on: 22 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111