Tuesday, 21 July 2026
रेलवे कर्मियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

रेलवे कर्मियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

रेलवे कर्मियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल 

सोनापिपरी रेलवे गेट में गेटमैन पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

नागपुर   - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

सोनापिपरी रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी निभा रहे गेटमैन पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सोनापिपरी रेलवे गेट पर तैनात रेलवे कर्मचारी आर्यन राज यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बताया गया है कि रेलवे गेट बंद होने के दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गेट खोलने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारी द्वारा गेट खोलने से मना करने पर उसके साथ लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है।

हमले में कर्मचारी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किए जाने का भी उल्लेख है। घटना के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी है।

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि रेलवे फाटक पर ड्यूटी करने वाले गेटमैन और अन्य ग्राउंड स्टाफ की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी और नियमों का पालन करते हुए गेट बंद करता है, लेकिन कई बार राहगीरों या वाहन चालकों की जल्दबाजी और दबाव के कारण कर्मचारियों को विवाद और हिंसा का सामना करना पड़ता है।

अगर कोई व्यक्ति रेलवे गेट बंद होने के बावजूद गेटमैन पर गेट खोलने का दबाव बनाए और विवाद या हिंसा पर उतर आए, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए।

Published on: 21 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111