Monday, 31 August 2026
पूनिया के कुशल नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : अशोक सरीन हिक्की

पूनिया के कुशल नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : अशोक सरीन हिक्की

पूनिया के कुशल नेतृत्व से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर - बी बी आई टी न्यूज 

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया1 सितंबर को जालंधर पहुंचेंगे। 

इस संबंध में भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतीश पूनिया के प्रथम जालंधर आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 हिक्की ने कहा कि सतीश पूनिया का जालंधर दौरा भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पंजाब में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक लक्ष्यों के लिए स्पष्ट दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देशभर में सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है तथा प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

बैठक में जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अमित सिंह संधा, श्याम शर्मा, योगेश मल्होत्रा, अश्विनी अटवाल, अमित भाटिया,अशोक चढा,प्रमोद कश्यप, बलजीत प्रिंस, अनिल शर्मा,आर.के. मल्होत्रा,मोहिंदर भगत, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Published on: 31 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111