पंजाब में तबादलों का दौर जारी, 8 आईपीएस व 12 पीपीएस बदले
आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर की फिर हूई अमृतसर वापसी
आई जी बार्डर रेंज लगाए गए भुल्लर
चण्डीगढ़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब सरकार द्वारा गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जंतर-मंतर धरने पर दिये बयान के बाद अमृतसर से पुलिस कमीश्नर के पद से हटाया गया था अब कुछ दिनों के बाद उनकी दुबारा अमृतसर वापसी हो गई है। नये आदेशों के अनुसार उन्हें अमृतसर में ही आई जी बार्डर रेंज लगाया गया है।
दरअसल, अमृतसर में पुलिस कमिश्नर रह चुके और जंतर-मंतर वाले बयान के बाद जांच का सामना करने के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अब आई जी के तौर पर बॉर्डर रेंज की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, राज्य के 6 प्रमुख जिलों के एसएसपी बदले है। सरकार ने पटियाला-मोहाली-बठिंडा और मानसा के एस एस पी का तबादला किया गया है। जबकि पंजाब में 8 आईपीएस अधिकारियों सहित 12 पीपीएस अधिकारी बदले गए है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक भागीरथ सिंह मीणा को एसएसपी मानसा के पद से हटाकर एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पटियाला में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा बनाया गया है। इसी तरह एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा का तबादला कर उन्हें एसएसपी मोहाली नियुक्त किया गया है। वहीं एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस अब एसएसपी पटियाला की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दोनों अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है। सुहैल कासिम मीर, जो एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब के पद पर तैनात थे, को एसएसपी बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह ज्योति यादव का स्थान लेंगे। ज्योति यादव को 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ की कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे जिलों और पुलिस रेंज में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।