Monday, 31 August 2026
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है अभियान   हमारा लक्ष्य ड्रग फ्री इण्डिया  - नरेन्द्र मोदी

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है अभियान  हमारा लक्ष्य ड्रग फ्री इण्डिया  - नरेन्द्र मोदी

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है अभियान 

हमारा लक्ष्य ड्रग फ्री इण्डिया  - नरेन्द्र मोदी 

जालन्धर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पदाधिकारियों ने सूनी पी एम के मन की बात

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 137 वें  एपिसोड में उन्होंने देशवासियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा भी की। पीएम ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इतिहास ही संस्कृति, सभ्यता व हमारी धरोहर है। इतिहास  के बारे में  अधिक ज्ञान लेने के लिए WWW.BHARATRAJYA.COM वेबसाइट पर जाने के लिए कहा। पी एम ने कहा कि इस वेबसाइट पर जाकर आप कोई भी एक साल चुन सकते हैं। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने और कब शासन किया था।

बतागौ हो कि इस वेबसाइट को मुंबई के रहने वाले कृष्णा शेषाद्री ने बनाया है। पीएम ने कहा कि कृष्ण शेषाद्री की यह कोशिश सिर्फ ऐसे छात्रों के लिए फायदेमंद होगी जो इतिहास पढ़ना चाहते हैं बल्कि इससे छात्रों को इतिहास को अलग तरीके से सीखने में भी मदद मिल पाएगी।

पीएम ने आगे कहा कि नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत इस समय यह अभियान पूरे देश में बहुत ही तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य भी बिल्कुल साफ है कि नशामुक्त युवा ड्रग फ्री इंडिया। बहुत से लोग खासतौर पर युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं। भारत की युवाओं की सेहत, खुशी और अच्छे भविष्य के लिए यह हमारा सामूहिक संकल्प है। पीएम का कहना है कि बहुत से युवा नशे में फंस रहे हैं ऐसे में उनके परिवार को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में हमें उन युवाओं को संभालना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि मिशन सशक्त के जरिए से 108 देशों के 12 हजार छात्राओं की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के मौक पर भी इस मिशन की एक खास झलक ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली।

पीएम ने यह कहा है कि कभी-कभी हमारा एक छोटा सा शौक भी जीवन में बड़ी संभावनाओं के रास्ते खोल देता है। नागालैंड के फेक जिले की वेसालु पुरी जी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही थी। वेसालु जी का पालन पोषण किसान परिवार में हुआ था। बचपन में उन्होंने अफने माता-पिता को खेती करते भी देखा था और उनको खुद भी फूलों के साथ बहुत लगाव था।

साल 2021 में उन्होंने इस शौक के साथ ही छोटे स्तर पर फूल उगाने की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने इसमें ऐसी संभावना दिखाई और फिर उन्हें अपने इस शौक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसके अलावा पीएम ने कहा कि जब स्वच्छता हर नागरिक की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता बनती है तो उसका असर सिर्फ आस-पास की सफाई ही नहीं बल्कि पूरी जगह की पहचान और चरित्र को भी बदल सकता है।

आज जालन्धर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग करीब 150 जगहों पर भाजपा के क्षेत्रीय अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पी एम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और उनकी बातें जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री अंजू डेविड के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर रजनीश सहगल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,भूपेंद्र अनु, अमित भाटिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की।

Published on: 30 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111