Monday, 31 August 2026
मतदाता जागरूकता शिविर में परगट सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का दिया आह्वान

मतदाता जागरूकता शिविर में परगट सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का दिया आह्वान

मतदाता जागरूकता शिविर में परगट सिंह ने युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का दिया आह्वान

जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की नींव (डॉ.) नवजोत कौर 

जालंधर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, चुनावी साक्षरता तथा मतदान के अधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एआईसीसी के सचिव, पंजाब के पूर्व शिक्षा एवं खेल मंत्री तथा जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रह चुके परगट सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परगट सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों को अपना मतदाता पंजीकरण करवाने, अपने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं जिम्मेदारियों को समझने तथा चुनाव प्रक्रिया में सोच-समझकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जीएनडीयू कॉलेज की ओएसडी प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें एक जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने कहा कि कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने मतदान के अधिकार के महत्व को समझाना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सक्रिय हिस्सा बनाना है।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक योग्य युवा को अपना मतदाता पंजीकरण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मतदाता बनना केवल अपना अधिकार न समझें, बल्कि इसे अपनी जिम्मेदारी के रूप में भी लें। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करता है तो यह लोकतंत्र को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

शिविर का समन्वय डॉ. नेहा मोंगा एवं डॉ. परविंदर कौर द्वारा किया गया। उन्होंने जागरूकता गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करवाते हुए विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं मतदाता के रूप में पंजीकृत हों तथा अन्य योग्य युवाओं को भी मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करें।

Published on: 31 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111