कॉकरोच जनता पार्टी की प्रमुख 4 शर्तें
नई दिल्ली :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और आये दिन पुलिस छात्रों के साथ नाइंसाफी और पिटाई कर रही है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि वो तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे जब तक सरकार उनकी 4 मांगें नहीं मान लेती।
● पहली मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
● दूसरी मांग है आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा
● तीसरी मांग है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई मुकदमा नहीं होगा
● चौथी मांग है अत्याचार करने में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अपनी शर्तें सरकार के सामने रखीं
जबकि देश की जनता का कहना है कि केन्द्रीय सरकार को छात्र नेताओं के साथ बैठक कर कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए ताकि आंदोलन को समाप्त किया जा सके। आज के युवा देश का भविष्य है। उन सभी बच्चों का भविष्य दाव पर है इसका ध्यान रखना सराकार को रखना चाहिए। इसके इलावा यह सुनिश्चित हो कि भविष्य में ऐसा कभी ना हो। इसे राजनिति का रणक्षेत्र नहीं बनने दे।