Monday, 7 September 2026
जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला  सुरेंद्र सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला सुरेंद्र सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला

सुरेंद्र सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

जालन्धर  - नूपुर महेन्द्रू

जालंधर: नगर निगम से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया है। जारी आदेशों के अनुसार अब अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे।

वहीं, पल्लवी मिश्रा को अमृतसर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस तबादले के साथ जालंधर और अमृतसर दोनों नगर निगमों में कमिश्नर स्तर पर बदलाव हुआ है।

गौरतलब है कि संदीप ऋषि ने करीब दो सप्ताह पहले ही जालंधर नगर निगम कमिश्नर का पद संभाला था। इतने कम समय में उनके तबादले से स्थानीय प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सुरेंद्र सिंह के सामने जालंधर में विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्था और लंबित मामलों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Published on: 07 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111