डिम्पी गर्ग ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला
मध्य रेलवे में नई कार्यदिशा, बेहतर कार्यप्रणाली और विकास को गति मिलने की अपेक्षा
नई दिल्ली/पटना - बी बी आई टी न्यूज
भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी डिम्पी गर्ग (आई आर एस एम ई 1990 बैच) ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया है।
श्री गर्ग इससे पूर्व उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। रेलवे क्षेत्र में उन्हें 32 से अधिक वर्षों का व्यापक एवं समृद्ध अनुभव प्राप्त है।
अपने लंबे रेल सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने रेलवे संचालन, यांत्रिक विभाग तथा प्रशासनिक जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे को उनके नेतृत्व से नई गति मिलने की उम्मीद है।
डिम्पी गर्ग के महाप्रबंधक का पदभार संभालने के बाद पूर्व मध्य रेलवे में नई कार्यदिशा, बेहतर कार्यप्रणाली और विकास को गति मिलने की अपेक्षा की जा रही है।
बिग बॉस इण्डिया टूडे की ओर से महाप्रबन्धक डिम्पी गर्ग को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।