Monday, 20 July 2026
बोलेरो से 24 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद

बोलेरो से 24 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद

24 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब परागपुर नाके पर बोलेरो से बरामद

पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने किये दो आरोपी गिरफ्तार 

जालन्धर  :- एस एन एन 

परागपुर जी.टी. रोड पर लगाए गए पुलिस नाके के दौरान चोरी की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (पीबी-08-एएन-1820) से 24 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की हैं। यह परागपुर पुलिस थाना व आबकारी विभाग की टीम ने कारवाई संयुक्त रूप से की।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परागपुर चौकी प्रभारी एएसआई सुरजीत सिंह जौधा, एएसआई सतपाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की। इसी दौरान उन्हें एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 24 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। आबकारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींडसा की मौजूदगी में पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। 

पुलिस ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी रतन नगर, गुलाब देवी रोड, जालंधर तथा संजीव कुमार निवासी गौतम नगर, बस्ती बावा खेल जालंधर के रूप में हुई है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश करके रिमांड लिया जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि वे यह शराब कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे। साथ ही दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Published on: 19 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111