Tuesday, 21 July 2026
बी 67 ए  रेलवे ओवर ब्रिज का विरोध - अंडरपाथ बनाए जाने की मांग

बी 67 ए  रेलवे ओवर ब्रिज का विरोध - अंडरपाथ बनाए जाने की मांग

बी 67 ए  रेलवे ओवर ब्रिज का विरोध - अंडरपाथ बनाए जाने की मांग 

 21 जुलाई को गुरु नानक पुरा बाजार 3 घंटे रहेगा बंद

जालन्धर  :- ललित मैहता

गुरु नानक पुरा मार्केट और रेजिडेंट्स जॉइंट एक्शन कमेटी ने बी 67-A क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के विरोध में 21 जुलाई 2026, मंगलवार सुबह 3 घंटे के लिए प्रतीकात्मक रूप से दुकानें बंद रखने का ऐलान किया जया है। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर धार्मिक व समाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है बताया जा रहा है।

12 जुलाई 2026: कमेटी के कुछ सदस्यों ने केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जी से मुलाकात की। बिट्टू ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और जनता की इच्छा के विरुद्ध कोई निर्माण नहीं होगा।

19 जुलाई 2026: एक सप्ताह तक प्रशासन या रेलवे टीम से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर, आज कमेटी ने बैठक बुलाई और अधिकारियों के ढुलमुल रवैए की कड़ी निंदा करते हुए आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की।

Published on: 19 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111